कुछ घंटों की बारिश में ही डूब गये कई इलाके : परशुराम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व किसान नेता परशुराम चतुर्वेदी शहर के विभिन्न इलाकों में लगे जलजमाव व सड़कों पर पसरी गंदगी को हटाने की मांग को लेकर मेन रोड में सोमवार को एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे. इसकी सूचना देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ घंटों की बारिश से […]
विज्ञापन
बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व किसान नेता परशुराम चतुर्वेदी शहर के विभिन्न इलाकों में लगे जलजमाव व सड़कों पर पसरी गंदगी को हटाने की मांग को लेकर मेन रोड में सोमवार को एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे.
इसकी सूचना देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ घंटों की बारिश से ही शहर के कई इलाके पानी में डूब चुके हैं, तो आगे क्या होगा. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. नालियों की सफाई अब तक नहीं हुई, जिसके कारण बरसात में लोगों को परेशानी हो रही है. जहां एक तरफ लोग जलजमाव से परेशान हैं. वहीं, दूसरी तरफ सड़कों पर पसरी गंदगी से बदबू आ रहा है. बावजूद इसके जिला व नगर प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है.
उन्होंने कहा कि सोहनी पट्टी के वार्ड नंबर 20,21 एवं 33 के लोग वर्षो से जलजमाव की परेशानी को ङोल रहे हैं. नेहरू नगर की जनता इस समस्या से उबरने के लिए जिलाधिकारी सहित इससे संबंधित कई पदाधिकारियों को आवेदन दे चुकी है.फिर इनकी समस्या ज्यों-की-त्यों बनी हुई है. उन्होंने कहा यदि एक दिवसीय धरना के बाद भी यदि जिला प्रशासन नहीं जगा तो इनके खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










