आज जायेंगे जिला जज डुमरांव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक बुधवार को डुमरांव जायेंगे. वे अनुमंडल में निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण करेंगे, जहां भवन निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जिला जज न्यायिक कार्यो को पूरा करने के बाद अपराह्न् तीन बजे के बाद डुमरांव के लिए प्रस्थान करेंगे. गबन के आरोप में मिलर […]
विज्ञापन
बक्सर, कोर्ट : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक बुधवार को डुमरांव जायेंगे. वे अनुमंडल में निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण करेंगे, जहां भवन निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जिला जज न्यायिक कार्यो को पूरा करने के बाद अपराह्न् तीन बजे के बाद डुमरांव के लिए प्रस्थान करेंगे.
गबन के आरोप में मिलर को जेल : राजपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेंजा स्थित कृष्णा राइस मिल के मिलर कौशलेस कुमार राय पिता स्व. सच्चिदानंद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य निगम के प्रबंधक उदय प्रताप सिंह द्वारा इनके खिलाफ 53 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया गया था.
संदीप हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार : डुमरांव़ कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के संदीप हत्याकांड के आरोपित कठार गांव निवासी राजनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.विदित हो कि संदीप 16 फरवरी को लापता हो गया था़ 17 अप्रैल को दिनारा थाना क्षेत्र के गुंनसेज नहर के पास नर कंकाल मिला था. इस हत्याकांड में पहले ही तीन आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










