समाज के विकास के लिए जुड़ना होगा किताबों से : डीएम

Published at :23 Jun 2015 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
समाज के विकास के लिए जुड़ना होगा किताबों से : डीएम

बक्सर : दस दिवसीय बक्सर पुस्तक मेले की शुरुआत सोमवार से होगी. स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में आयोजित मेले का उद्घाटन डीएम रमन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की. उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज साहित्य प्रेमियों ने छोटे से जगह में पुस्तक मेले की नींव रख इसकी शुरुआत की गयी है. […]

विज्ञापन
बक्सर : दस दिवसीय बक्सर पुस्तक मेले की शुरुआत सोमवार से होगी. स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में आयोजित मेले का उद्घाटन डीएम रमन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की. उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज साहित्य प्रेमियों ने छोटे से जगह में पुस्तक मेले की नींव रख इसकी शुरुआत की गयी है.
आनेवाले समय में इसका आयाम बड़ा होगा. जीवन में किताबें विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य के विकास से ही एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है. इसलिए समाज के हर व्यक्ति को किताब से नाता जोड़ कर रखना होगा.
कार्यक्रम में उपस्थित डीडीसी मो. मोबिन अली और एसडीओ गौतम कुमार ने भी पुस्तक मेले के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर में पहली बार पुस्तक मेला लगा है. इसे हर साल लगाने की प्रथा बनानी होगी, ताकि बक्सर की भी पहचान पुस्तक मेला आयोजन के रूप में हो सके. कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ दीपक कुमार राय ने कहा कि किताबें हमें बेहतर इनसान बनाती हैं.
यह हमें समाज की कुछ ऐसी भी बातों को सोचने पर विवश करती हैं, जिसकी कल्पना तक हम नहीं करते. साहित्यकार कुमार नयन ने कहा कि किताबें हमारी सच्ची मित्र होती हैं. कार्यक्रम में पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा, साहित्यकार शिव बहादुर पांडेय प्रीतम, वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, अजय कुमार मिश्र, कवि शशांक शेखर,संजीव अग्रवाल, कुमार अनुराग समेत अन्य मौजूद थे.
पुस्तक मेले में जीवन में किताबें विषय पर परिचर्चा के बाद डीएम और एसडीओ ने पुस्तक मेले में लगी पुस्तकों का अवलोकन किया. दोनों पदाधिकारियों ने पुस्तकों की खरीदारी की. डीएम ने ग्राम सेविका और विश्रमपुर का संत पुस्तकें खरीदी. एसडीओ ने खुशवंत सिंह की लिखी पुस्तक पाकिस्तान मेल और दुष्यंत की छोटे-छोटे सवाल पुस्तक की खरीदारी की.
राज्यसभा के पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा ने बिसवीं सदी में भौतिक विज्ञान और प्राचीन भारत में विज्ञान की पुस्तकें, रेड क्रॉस के मानद सचिव दिनेश जायसवाल ने प्रेम चंद्र की प्रतिनिधि कहानियां और छात्र नेता विमल सिंह यादव ने यशपाल की मार्क्‍सवाद एवं राहुल सांस्कृत्यायन की भागों नहीं दुनिया बदलों जैसी किताबों की खरीदारी की.
इनके अलावे दर्जनों लोगों ने पुस्तकों की खरीदारी की. पुस्तक मेले में राज कमल प्रकाशन दिल्ली, लोक भारती इलाहाबाद, सार्थक प्रकाशन दिल्ली एवं राधाकृष्ण प्रकाशन की पुस्तकें बिकने के लिए आयी हुई हैं. मेले के उद्घाटन के बाद लोग पुस्तक मेले के स्टॉल पर लगी पुस्तकों की खरीदारी शुरू की. स्टॉलों पर हर वर्ग के पुस्तकें उपलब्ध थीं. पुस्तक मेले में कविता, कहानी और उपन्यासों की किताबें साहित्य प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं.
इतिहास में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए प्राचीन से लेकर आधुनिक काल तक की इतिहास की पुस्तकें मौजूद हैं. जबकि छात्र-छात्रओं के लिए भी विज्ञान और अन्य विषयों से जुड़ी किताबें मेले में मौजूद हैं. सभी प्रकाशकों की स्टॉलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी. मेले में सभी वर्ग के लोग पहुंचे हुए थे. वहीं, पहले करीब 564 पुस्तकों क बिक्री हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन