बरात में फायरिंग में घायल दूल्हे की मौत

Published at :27 May 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
बरात में फायरिंग में घायल दूल्हे की मौत

नावानगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में सोमवार की रात दरवाजे बरात लगने के वक्त नामजद अभियुक्त ने देसी कट्टा से दूल्हे को गोली मार दी, जिससे दूल्हा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, लेकिन घरवालों को लगा कि इलाज की जरूरत है. उसे तत्काल बिक्रमगंज के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया […]

विज्ञापन
नावानगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में सोमवार की रात दरवाजे बरात लगने के वक्त नामजद अभियुक्त ने देसी कट्टा से दूल्हे को गोली मार दी, जिससे दूल्हा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, लेकिन घरवालों को लगा कि इलाज की जरूरत है. उसे तत्काल बिक्रमगंज के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. बराती वापस अपने गांव भाग गये.
मिली जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इनराथ कला गांव निवासी शिवजी सिंह के यहां से बरात अमीरपुर निवासी स्व. अवधेश सिंह के यहां आयी थी. पूरे बैंड बाजे के साथ बरात दरवाजे पर लग रही थी. दूल्हा का द्वारपूजा रस्म कार्यक्रम के लिए चौकी पर आराम से बैठा था, तभी अमीरपुर निवासी जगेशर सिंह उर्फ खेती सिंह देसी कट्टा लेकर आया तथा दूल्हे के सीने में गोली मार दी. बरातियों ने अभियुक्त को पकड़ लिया था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने अभियुक्त को छुड़ा लिया. इसके बाद अभियुक्त फरार हो गया.
दूल्हे को जिंदा होने की शंका पर परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए बिक्रमगंज ले गये, जहां डॉक्टर दूल्हे को मृत घोषित कर दिये. इधर शव को लेकर नावानगर पुलिस परेशान रही. फिर सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने शव को बिक्रमगंज से अपने कब्जे में लेकर सासाराम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा मृत दूल्हे के भाई ने जगेश्वर सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन