ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

Published at :25 Apr 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग स्थित रामपुर और निकृष के बीच विनय राय के बोरिंग के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक 15 वर्षीय युवक सूरज सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति तेजू सिंह को चौसा पीएचसी में भरती कराया गया और बाद में […]

विज्ञापन

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग स्थित रामपुर और निकृष के बीच विनय राय के बोरिंग के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक 15 वर्षीय युवक सूरज सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति तेजू सिंह को चौसा पीएचसी में भरती कराया गया और बाद में बक्सर रेफर कर दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निकृष गांव के टुना सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह, जो दिल्ली स्थित किसी कंपनी में काम करता था, शुक्रवार को ही अपने गांव छुट्टी लेकर आया था. सुरेंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र तेजू सिंह के साथ अपने गांव से बाजार करने के लिए रामपुर जा रहा था, इसी बीच पजरांव हरेराम चिमनी से ईंट लेकर तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर बाइक में ठोकर मार दी, जिससे सूरज सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चौबे की छावनी गांव के युवक भी बाइक पर सवार होकर मोहनिया के तरफ जा रहे थे, जिसे डेवीडेहरा गांव के पास इसी ट्रैक्टर चालक ने धक्का मारा दिया था, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज रामपुर के एक निजी क्लिनिक में किया गया.

इसी ट्रैक्टर चालक ने दोबारा घटना को अंजाम दिया. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. जबकि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक को लेड़ही डेरा के पास से पकड़ लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन