प्रेमी संग गयी विवाहिता को पुलिस ने धमौल से किया बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

ब्रह्मपुर : स्थानीय प्रखंड के रघुनाथपुर से भगायी गयी युवती को उसके प्रेमी राजेश यादव के साथ ब्रह्मपुर पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के धमौल गांव से शुक्रवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. उक्त युवती की शादी 2012 में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाइच में हुई थी. इस साल एक मई को उसके […]
विज्ञापन
ब्रह्मपुर : स्थानीय प्रखंड के रघुनाथपुर से भगायी गयी युवती को उसके प्रेमी राजेश यादव के साथ ब्रह्मपुर पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के धमौल गांव से शुक्रवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. उक्त युवती की शादी 2012 में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाइच में हुई थी. इस साल एक मई को उसके गवना का दिन रखा गया था.
इसके पहले ही 17 अप्रैल को राजेश यादव के साथ घर से फरार हो गयी. इस संबंध में लड़की की माता कंचन देवी ने ब्रह्मपुर थाने में शादी की नीयत से लड़की को भगाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने मेडिकल जांच करा कर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए दोनों को बक्सर भेज दिया. युवती बालिग है. अब उसके बयान पर ही आगे की कार्रवाई संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










