महाविलय जनता के साथ धोखा : भाजपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर. भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह तथा हीरामन पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि छह पार्टियों का महाविलय जनता के साथ सरासर धोखा है. नीतीश और लालू यादव 2010 का विधानसभा एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे. बिहार की जनता ने गंठबंधन को अपार बहुमत दिया, लेकिन […]
विज्ञापन
बक्सर. भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह तथा हीरामन पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि छह पार्टियों का महाविलय जनता के साथ सरासर धोखा है.
नीतीश और लालू यादव 2010 का विधानसभा एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे. बिहार की जनता ने गंठबंधन को अपार बहुमत दिया, लेकिन नीतीश कुमार उस बहुमत का सम्मान नहीं कर सके और भाजपा को सरकार से बाहर कर जनमत का अपमान किया. नेताओं ने कहा कि नीतीश तो अपने दल के लोगों का भी सम्मान करना भूल गये, जिसका परिणाम हुआ कि जदयू आज दो फाड़ में हो गयी है.
नीतीश कुमार सत्ता में रहने के लिए उसी दल से हाथ मिला लिये हैं, जिसके खिलाफ उन्होंने 17 साल लड़ाई लड़ी. बिहार की जनता उनकी इस चाल को समझ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










