पड़ोसियों ने महिलाओं से आभूषण छीने

हाजीपुर : जिले के दो थाना क्षेत्रों में पड़ोसियों द्वारा दो महिलाओं की आबरू लूटने का प्रयास कर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण छीन कर फरार हो गये. इस मामले में चार लोगों को आरोपित किया गया है. इस संबंध में दर्ज मामले में सदर थाना के दिग्धी कला पूर्वी निवासी हीरा पासवान ने बताया […]
हाजीपुर : जिले के दो थाना क्षेत्रों में पड़ोसियों द्वारा दो महिलाओं की आबरू लूटने का प्रयास कर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण छीन कर फरार हो गये. इस मामले में चार लोगों को आरोपित किया गया है. इस संबंध में दर्ज मामले में सदर थाना के दिग्धी कला पूर्वी निवासी हीरा पासवान ने बताया कि गत दिन अहले सुबह उनकी भाभो संजु देवी शौच क्रिया से निवृत्त होकर बगिया में स्थित चापाकल पर हाथ धो रही थीं, तभी पड़ोसी संतलाल पासवान एकांत का फायदा उठाते हुए छेड़छाड़ करने लगा. इससे घबरायी महिला ने घर जाकर बात बतायी़ तो परिजन उलाहना देने आरोपि के घर गये तो संत लाल पासवान, सुजीत पासवान, सुनील पासवान ने गाली-गलौज कर मेरे पुत्र सुजीत को चाकू से हमला कर घायल कर पांच हजार रुपये नकद तथा पंद्रह हजार रुपये के आभूषण छीन लिये.
इस संंबंध में संतलाल पासवान, सुजीत पासवान, सुनील पासवान को आरोपित किया गया हैं़ वहीं महुआ थाने के नारंगी सरसिकन गांव निवासी उपेंद्र सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने अपने पड़ोसी गांव विशुनपुर वसंत उर्फ मारंगी गांव निवासी संजय कुमार सिंह पर पति की अनुपस्थिति में घर में प्रवेश कर अकेली पाकर आबरू लूटने का प्रयास किया. जब हल्ला किया तो मारपीट कर गले से 25 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली. इस मामले में संजय कुमार सिंह को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










