11 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदारी

Published at :03 Apr 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
11 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदारी

केसठ : प्रखंड के किसानों का धान क्रय नहीं होने व पैसा नहीं मिलने से किसान मायूस हैं. कई किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन 31 मार्च को निर्धारित तिथि से पहले ही किसानों का धान लेने का काम क्रय केंद्रों ने बंद कर दिया था. वहीं, किसान […]

विज्ञापन
केसठ : प्रखंड के किसानों का धान क्रय नहीं होने व पैसा नहीं मिलने से किसान मायूस हैं. कई किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन 31 मार्च को निर्धारित तिथि से पहले ही किसानों का धान लेने का काम क्रय केंद्रों ने बंद कर दिया था. वहीं, किसान धान बेचने के बाद पैसे नहीं मिलने से परेशान हैं.
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मो. नईम ने बताया कि प्रखंड में धान क्रय करने का लक्ष्य 13 हजार क्विंटल निर्धारित था, जिसमें मात्र 11 हजार 254 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है. फरवरी माह में ही क्रय केंद्र के अधिकारियों ने गोदाम भर जाने का हवाला देकर किसानों का धान लेना बंद कर दिया था, जिससे कई किसान धान बेचने से वंचित रह गये हैं. वहीं, किसानों का कहना है कि अब मजबूर होकर बिचौलियों को धान बेचना मजबूरी है. वहीं, कई किसानों की बेटियों की शादी अप्रैल महीने में होनेवाली है, वैसी स्थिति में किसान आर्थिक समस्या से जूझने को मजबूर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन