गिरिराज को प्रधानमंत्री बरखास्त करें : कांग्रेस

Published at :03 Apr 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज को प्रधानमंत्री बरखास्त करें : कांग्रेस

बक्सर : केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर बक्सर जिला युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस श्रीचंद मंदिर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए ठठेरी बाजार मोड़ पहुंचा, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और केंद्रीय राज्य मंत्री […]

विज्ञापन

बक्सर : केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर बक्सर जिला युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस श्रीचंद मंदिर से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए ठठेरी बाजार मोड़ पहुंचा, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला जलाया गया.

महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सुनैना देवी ने जुलूस का नेतृत्व किया और कार्यक्रम का संचालन अजय ओझा ने किया. कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ मनोज कुमार पांडेय व संगठन सचिव डॉ सत्येंद्र ओझा ने गिरिराज सिंह के बयान की निंदा की और प्रधानमंत्री से तत्काल उन्हें बरखास्त करने की मांग की. नेताओं ने अर्नगल बयान के लिए जनहित एवं राष्ट्र हित के विरुद्ध बताया और ऐसे बयान देनेवाले मंत्रियों पर रोक लगाने की मांग भी की.

कांग्रेस नेताओं ने एक हस्ताक्षर युक्त फैक्स मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजा, जिसमें उन्हें बिहार में न घुसने देने की मांग की गयी है. कार्यक्रम में हरेकृष्ण यादव, शिवजी पासवान, अमरनाथ पाठक, विवेक पाठक, रमिता देवी, पुनिया देवी, पूनम यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन