अब ट्रेनों तक नहीं पहुंच रहे अपने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

मूल्यवृद्धि से हलकान : एक अप्रैल से प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ने से लोग परेशान डुमरांव : रेल बजट को एक अप्रैल से लागू होने के बाद आपसी रिश्तेदारों के बीच महंगे प्लेटफॉर्म टिकट नहीं खरीदने व प्लेटफॉर्म तक नहीं जाने से खटास बढ़ने के सा-साथ यात्रा ियों को परेशानी होनी भी शुरू हो गयी […]
विज्ञापन
मूल्यवृद्धि से हलकान : एक अप्रैल से प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ने से लोग परेशान
डुमरांव : रेल बजट को एक अप्रैल से लागू होने के बाद आपसी रिश्तेदारों के बीच महंगे प्लेटफॉर्म टिकट नहीं खरीदने व प्लेटफॉर्म तक नहीं जाने से खटास बढ़ने के सा-साथ यात्रा ियों को परेशानी होनी भी शुरू हो गयी है. गुरुवार को कई शहरवासी अपने रिश्तेदारों को रेल परिसर के बाहर ही छोड़ कर घरों को चलते बने. एक अप्रैल से प्लेटफॉर्म टिकट पांच रुपये की बजाय 10 रुपये होने से लोग अपने रिश्तेदारों को ट्रेन तक छोड़ने में कन्नी काट रहे हैं.
ऐसी स्थिति में कई रेल यात्री स्टेशन परिसर से बाहर आकर अपनों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं. गौरतलब हो कि रेल बजट के प्रस्तावों को एक अप्रैल से लागू होने के बाद आम लोगों के बीच परेशानियां बढ़ गयी हैं. बजट में प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में इजाफा होने से लोगों की जेबों पर भी भारी बोझ बढ़ गया है. वहीं, दामों के बढ़ोतरी होने से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी खासा असर पड़ा है. टिकट के बढ़ोतरी को लेकर सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोगों ने रेलमंत्री भारत सरकार से कटौती करने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










