होटल मैनेजमेंट का छात्र मांग रहा था रंगदारी

Published at :02 Apr 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट का छात्र मांग रहा था रंगदारी

व्यवसायियों से रंगदारी मांगनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार बक्सर : जिले के तीन व्यवसायियों से तीन-तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगनेवाले एक गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो कारतूस और चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है. चोरी के मोबाइल […]

विज्ञापन
व्यवसायियों से रंगदारी मांगनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार
बक्सर : जिले के तीन व्यवसायियों से तीन-तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगनेवाले एक गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो कारतूस और चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है.
चोरी के मोबाइल से ही ये रंगदारी की मांग करते थे.
इसकी जानकारी एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान संवाददाताओं को दी. एसपी ने बताया कि पिछले 26 मार्च को औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के ललन प्रसाद शाह से मोबाइल पर तीन लाख रुपये की मांग की गयी थी. फिर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोला साह और करहंसी निवासी बबन प्रसाद से भी तीन-तीन लाख रुपये की मांग अपराधियों ने की, जिसकी जानकारी पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को दिया.
जानकारी के बाद पुलिस ने खोजबीन की और अनुसंधान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी के भरत मिश्र के पुत्र चंचल मिश्र की संलिप्तता पायी. पुलिस ने छापेमारी कर चंचल मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ है.
वहीं, चंचल ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि रंगदारी मांगने का काम वे चोरी के मोबाइल से करते थे. चोरी के कुछ मोबाइल को चंचल के गिरोह के लोगों ने आइटीआइ मैदान के समीप एक नाले में फेंक दिया था, जिसकी खोजबीन पुलिस ने चंचल के निशानदेही पर की. एसपी ने बताया कि इनके टीम में कुल पांच लोग शामिल हैं, जो मोबाइल चोरी करते हैं और ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.
पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना में शामिल औद्योगिक थाना क्षेत्र के छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है. एसपी ने बताया कि चंचल मिश्र एक अच्छे घर से आता है. फिलहाल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है. फिर भी इन घटनाओं में शामिल है. अभी हाल में ही दो माह पूर्व आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल से छूट कर आया है.
रंगदारी मांगनेवाले अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है. फिर भी अभी गिरोह के तीन लोग फरार हैं. एसपी ने बताया कि इनकी भी गिरफ्तारी शीघ्र हो जायेगी. इसके लिए छापेमारी चल रही है. प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी सुनील कुमार, औद्योगिक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी एसके मंडल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन