एनएसएस का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा : जैनेंद्र

Published at :01 Apr 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसएस का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा : जैनेंद्र

बक्सर : जननायक कपरूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. समापन के दिन स्वयंसेवकों ने मलिन बस्तियों में रहनेवाले परिवारों का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, शारीरिक एवं नारी सशक्तीकरण आदि को लेकर भ्रमण किया और लोगों के बीच परिचर्चा आयोजित कर योजनाओं की जानकारी […]

विज्ञापन
बक्सर : जननायक कपरूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. समापन के दिन स्वयंसेवकों ने मलिन बस्तियों में रहनेवाले परिवारों का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, शारीरिक एवं नारी सशक्तीकरण आदि को लेकर भ्रमण किया और लोगों के बीच परिचर्चा आयोजित कर योजनाओं की जानकारी दी गयी.
कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार जैनेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मतलब ओड़िशा के कोणार्क के सूर्य मंदिर के रथ के पहिये को दर्शाता है और 24 घंटे जरूरतमंद लोगों के लिए तैयार रहने का संदेश भी देता है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक लक्ष्य तय कर उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, तभी व्यक्ति अपने उद्देश्य में सफल हो सकेगा. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ कृष्ण अली अलबर्ट, अखिलेश मंडल, मंगल सिंह, राजेश कुमार, कुमार देवेंद्र, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन