किशोरों को न्याय देकर मिला है संतोष : चौबे

Published at :01 Apr 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरों को न्याय देकर मिला है संतोष : चौबे

बक्सर : किशोर न्याय परिषद के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार चौबे के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को एक समारोह में उन्हें विदाई दी गयी. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुए समारोह में उन्हें शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में श्री चौबे ने कहा कि बच्चों के मामले […]

विज्ञापन

बक्सर : किशोर न्याय परिषद के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार चौबे के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को एक समारोह में उन्हें विदाई दी गयी. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुए समारोह में उन्हें शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया.

अपने संबोधन में श्री चौबे ने कहा कि बच्चों के मामले में क्षमा शब्द महत्वपूर्ण है और इसी को ध्यान में रख कर उन्होंने कार्य किया है. मुख्य धारा से भटके बच्चों को पटरी पर लाने एवं उन्हें जीवन सुधारने का अवसर देकर मुङो काफी संतोष मिला है. मौके पर सीजेएम रमन कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री चौबे के कार्यकाल में बक्सर किशोर न्याय परिषद ने जो ऊंचाइयां पायी है, वह महत्वपूर्ण है.

इस मौके पर नये प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट एलके मिश्र को किशोर न्याय परिषद की सदस्य उर्मिला सिंह ने बुके देकर स्वागत व सम्मान किया. कार्यक्रम का संचालन किशोर न्याय परिषद के सदस्य डॉ शशांक शेखर ने किया. मौके पर मजिस्ट्रेट संदीप सिंह, मधुकर सिंह, बार एसोसिएशन के राधेश्याम मिश्र व सुरेश सिंह तथा विनोद कुमार सिंह, एपीपीपी मुक्तेश्वर प्रसाद व अब्दुल खालिद समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन