ब्रह्मपुर के लाल ने राष्ट्रीय नौकायन में जीते कई पदक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

ब्रह्मपुर : प्रखंड की आदर्श ग्राम बैरियां पंचायत के सपहीं गांव के रहनेवाले होनहार बसंत कुमार सिंह ने 25 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के नौकायन में तीसरे पुरस्कार के रूप में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर के जिले का नाम रौशन किया है. जबकि भोपाल में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बसंत को रजत पदक मिलने के […]
विज्ञापन
ब्रह्मपुर : प्रखंड की आदर्श ग्राम बैरियां पंचायत के सपहीं गांव के रहनेवाले होनहार बसंत कुमार सिंह ने 25 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के नौकायन में तीसरे पुरस्कार के रूप में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर के जिले का नाम रौशन किया है. जबकि भोपाल में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बसंत को रजत पदक मिलने के बाद गांव सहित पूरे प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गयी है.
सेना के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता : 19 फरवरी से 23 फरवरी तक होनेवाले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 वें राष्ट्रीय नौकायन गेम में सेना की तरफ से भाग लेकर बसंत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. नौकायन प्रतियोगिता में जहां दक्षिण भारतीयों का ही अभी तक एकाधिकार हुआ करता था, वहां बसंत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर क्याक वन नौकायन का कांस्य अपने नाम कर कीर्तिमान कायम किया है.
2008 में सेना में नौकरी लगने के बाद जगा उत्साह : बसंत सिंह के कामयाबी का सिलसिला 2013 के 23 वीं नेशनल गेम राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होनेवाले प्रतियोगिता से शुरू हुआ, जहां ब्रोंज मेडल मिला. फिर 2014 में 24 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो भोपाल में आयोजित की गयी थी, उसमें भी बसंत को रजत पदक प्राप्त हुआ था. बसंत सिंह ने 2008 में सेना के बंगाल इंजीनियर ग्रुप में नौकरी ज्वाइन की. यहां उन्होंने स्पोर्ट्स में तैराकी को चुन कर आज एक मुकाम हासिल कर लिया है. फिलहाल बसंत क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्नेत बन गये हैं.
गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं : बातचीत में बसंत का कहना है कि जज्बा हो, तो गांव के भी युवक देश में नाम कमा सकते हैं. गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है, उन्हें उभारने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










