शिक्षकों ने सीएम का पुतला फूंका

Published at :25 Mar 2015 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने सीएम का पुतला फूंका

बक्सर/डुमरांव : नियोजित शिक्षकों ने पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से राजकीय बुनियादी विद्यालय के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री पीके शाही का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय उपाध्याय ने की. मौके पर प्रकाश पाठक, धनंजय मिश्र, जयप्रकाश यादव, […]

विज्ञापन
बक्सर/डुमरांव : नियोजित शिक्षकों ने पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से राजकीय बुनियादी विद्यालय के समीप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री पीके शाही का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय उपाध्याय ने की. मौके पर प्रकाश पाठक, धनंजय मिश्र, जयप्रकाश यादव, सोम दत्त तिवारी, शिवजी दूबे आदि शामिल थे.
नियोजित शिक्षक न्याय मोरचा के बैनर तले शहीद भगत सिंह पार्क में एमएलसी प्रतिनिधि ब्रजेश राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, जिसका संचालन दीनदयाल मिश्र ने किया. बैठक में 23 मार्च को पटना में हुए शिक्षकों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की गयी. साथ ही वर्तमान सरकार को आनेवाले चुनाव में सबक सिखाने का भी संकल्प लिया गया. बैठक में शिवजी सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, राकेश सिंह, धीरज मिश्र, संतोष कुमार, अनिल चतुर्वेदी, धनंजय कुमार आदि शामिल थे.
पटना में शिक्षकों की पिटाई पर जताया रोष
डुमरांव : पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण सोमवार को किये गये लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सरकार व शिक्षा मंत्री के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. शिक्षकों ने लाठीचार्ज की घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के प्रति घोर लापरवाही बरत रही है. प्रारंभिक शिक्षक संघ नगर पंचायत इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपेंद्र कुमार पाठक, नवनीत कुमार, जयप्रकाश, कंचनलता, सुषमा, आरती, शालिनी सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन