पुलिस से भाग रहे बाइक चालक ने मारी बोलेरो में टक्कर, मौत

Published at :24 Mar 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस से भाग रहे बाइक चालक ने मारी बोलेरो में टक्कर, मौत

दो अन्य जख्मी, पोस्टमार्टम के लिए शव को पुलिस ने भेजा बक्सर डुमरांव : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर टुढ़की पुल के समीप देर रात हुई घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य बाइक पर सवार घायल हो गये. घायलों को डुमरांव अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. देर रात […]

विज्ञापन
दो अन्य जख्मी, पोस्टमार्टम के लिए शव को पुलिस ने भेजा बक्सर
डुमरांव : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर टुढ़की पुल के समीप देर रात हुई घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य बाइक पर सवार घायल हो गये. घायलों को डुमरांव अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. देर रात नशे की हालत में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया.
मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.वहीं, घायलों की पहचान बगेन थाना क्षेत्र के बरुआ गांव के अवधेश कुमार, राजू कुमार व छोटू कुमार के रूप में हुई है. इसी में से किसी एक की मौत भी हुई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो नशे की हालत में बाइक को चला रहे थे. बाइक सवारों को जब रोकने की कोशिश की गयी, तो पकड़ाने की डर से बाइक सवारों ने गाड़ी की गति तेज कर दी और जोरदार टक्कर बोलेरो में मार दी, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना के बाद शहर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में दाखिला कराया. घायलों की स्थिति चिकित्सकों के मुताबिक ठीक बतायी जा रही है. वहीं, घटना की सूचना पीड़ितों के परिजनों को देर रात दे दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन