मजदूर व गरीबों का शोषण बंद हो

Published at :24 Mar 2015 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर व गरीबों का शोषण बंद हो

बक्सर : शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की 84 वीं शहादत दिवस पर वामपंथी छात्र संगठनों समेत कांग्रेस व कौमी एकता की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये. कौमी एकता दल की ओर से बुधनपुरवा से मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर भगत सिंह पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

बक्सर : शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की 84 वीं शहादत दिवस पर वामपंथी छात्र संगठनों समेत कांग्रेस व कौमी एकता की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये. कौमी एकता दल की ओर से बुधनपुरवा से मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर भगत सिंह पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रिंकू कुमार यादव ने किया.

मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब व मजदूरों का शोषण जब तक बंद नहीं होता, तब तक देश का विकास संभव नहीं है. कार्यक्रम में मदन पासवान, संजय यादव, लक्ष्मण प्रसाद, मेराज खां, मुन्ना चौधरी, नौशाद खां, राजू पांडेय, फिरोज रजाक आदि शामिल थे.

छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली : शहादत दिवस पर भारत का छात्र संघ एवं भारत की नौजवान सभा की ओर से जिले के अवकाश प्राप्त शिक्षक सुदर्शन पाठक एवं डुमरांव के पार्षद धीरज कुमार को शहीद भगत सिंह सम्मान प्रदान किया गया. समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ दीपक कुमार राय ने की, तथा संचालन एसएफआइ के विमल कुमार सिंह ने किया.

समारोह में मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही, प्रो. विजयानंद तिवारी, सरपंच संजय सिंह, छात्र नेता रामाशंकर सिंह, राजेश शर्मा, छात्र विपुल ने अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन धीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया. इससे पूर्व एसएफआइ के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली. एआइएसए बक्सर के तत्वावधान में आयोजित प्रभातफेरी में आइसा के जिला संयोजक उमेश कुमार राणा व नगर संयोजक नंद जी जायसवाल ने नेतृत्व किया. मौके पर प्रदीप कुमार, विकास कुशवाहा, संतोष, राधेश्याम चौधरी, उमेश चौधरी, दीपक सिंह आदि मौजूद थे.

शहीदों की कुरबानी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्नेत : बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने की. जबकि संचालन बजरंगी मिश्र ने किया. मौके पर प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक अनिरुद्ध पांडेय, राम प्रसन्न द्विवेदी, महिमा शंकर, हरिशंकर त्रिवेदी, विनय सिंह आदि शामिल थे.

आधे दिन का रखा गया उपवास : भारतीय राष्ट्रीय जनता पार्टी की ओर से शहादत दिवस पर आधे दिन का उपवास रखा गया और भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने तथा इनकी भावनाओं व आदर्शो को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की मांग की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव जितेंद्र कुमार ने की, जिसमें कृष्ण कांत दुबे, एसएम आलम, अरुण उपाध्याय, मंटू पांडेय, राकेश कुमार यादव, अनूप यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन