एलइडी लाइट से रोशन होगा शहर

Published at :21 Mar 2015 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
एलइडी लाइट से रोशन होगा शहर

बक्सर : नगर पर्षद शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर एक और कदम बढ़ाया है. नप का यह कदम शहर को बेहतर रोशनी से रोशन करना है. शहर की मुख्य सड़कों पर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. ताकि शाम होते ही शहर दुधिया रोशनी से जगमगा जाये. इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है. कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर पर्षद शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर एक और कदम बढ़ाया है. नप का यह कदम शहर को बेहतर रोशनी से रोशन करना है. शहर की मुख्य सड़कों पर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. ताकि शाम होते ही शहर दुधिया रोशनी से जगमगा जाये. इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है. कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने इसके पूरे प्रारूप की योजना बनाने की जिम्मेवारी जेइ श्रीभगवान को दी है. वहीं, जेइ ने शीघ्र ही प्रारूप को तैयार करनी की बात कही है. प्रारूप तैयार होने के बाद इस योजना को सशक्त कमेटी के सदस्य पास करेंगे, जिसके बाद योजना मूर्त रूप लेगी.

* आंतरिक संसाधन मद से खर्च होगी राशि : कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आंतरिक संसाधन से इस मद में राशि खर्च की जायेगी. विभाग के मुताबिक लाइटिंग की इस योजना में करीब 40 लाख रुपये का खर्च आयेगा. प्रत्येक लाइट करीब 10 हजार की राशि से आयेगी. करीब 350 से 400 एलइडी लाइट शहर की मुख्य सड़कों पर लगेगी. इससे शाम में लोगों को अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नप अपनी कार्यवाही कर रहा है.

अब केवल नप के जनप्रतिनिधियों पर निर्भर है. यह योजना नप की सशक्त कमेटी में जायेगी. जहां इसे सर्व सम्मति से पास किया जायेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना जनता के हित में है. इसलिए सशक्त कमेटी कभी भी इसके विपक्ष में नहीं जायेगी.
* इन मार्गों पर लगेगी एलइडी लाइट
मेन रोड सिंडिकेट मार्ग, ठठेरी बाजार सत्यदेव मार्ग, मुनीम चौक सारिमपुर मार्ग, पीपी रोड, वीर कुंवर सिंह स्टेशन रोड, चरित्रवन मुख्य सड़क, समाहरणालय रोड, बाजार समिति रोड, नया बाजार मार्ग, खलासी मुहल्ला कोइरपुरवा रोड
* क्या है एलइडी लाइट : एक्सपर्ट गोविंद कुमार बताते हैं कि एलइडी लाइट एक प्रकार का चाइनीज लाइट है. यह सीएफएल से भी कम विद्युत खर्च पर जलती है. सीएफएल के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत विद्युत खर्च इसके प्रयोग से कम होता है. इसलिए अब लोग सबसे ज्यादा एलइडी लाइट का प्रयोग करते हैं.
* 40 प्रतिशत बिजली की होगी बचत : नगर पर्षद का विद्युत विभाग पर करीब डेढ़ करोड़ की राशि बकाया थी, जिसमें नप ने करीब 42 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है. नप ने विद्युत विभाग से पांच कनेक्शन ले रखा है. नप को प्रत्येक माह लगभग एक लाख आठ हजार रुपये बिजली बिल के मद में जमा करना पड़ता है. इसमे से शहर में लाइट मद नगर पर्षद करीब-करीब 30 से 40 हजार रुपये प्रति माह खर्च करता है. ऐसे में एलइडी लाइट के प्रयोग से करीब चालीस प्रतिशत बिजली की बचत का अनुमान है.
* क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
कुमार ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए साफ-सफाई और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था करना आवश्यक है. इसलिए नप इन व्यवस्थाओं को पूरा करने में अपनी जवाबदेही निभा रहा है. ताकि शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके.
* क्या कहती हैं नप की चेयरमैन
नप की चेयरमैन मीना सिंह ने कहा कि शहर को रोशन करने की यह अच्छी योजना है. इससे बिजली खर्च की भी बचत होगी. सशक्त कमेटी में इसे पास किया जायेगा. ताकि शहर का सौंदर्यीकरण हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन