हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा रामरेखा घाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2015 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा आरती का मनोरम दृश्य देख विभोर हुए बक्सरवासी बक्सर : रामरेखा घाट पर शाम में आयोजित मां गंगा की महाआरती और पूजन कार्यक्रम में अपार भीड़ देखने को मिली. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह समिति के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू एवं संचालन सचिव राम स्वरूप अग्रवाल व सुरेश संगम ने […]
विज्ञापन
गंगा आरती का मनोरम दृश्य देख विभोर हुए बक्सरवासी
बक्सर : रामरेखा घाट पर शाम में आयोजित मां गंगा की महाआरती और पूजन कार्यक्रम में अपार भीड़ देखने को मिली. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह समिति के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू एवं संचालन सचिव राम स्वरूप अग्रवाल व सुरेश संगम ने संयुक्त रूप से किया.
गंगा आरती को लेकर पूरे रामरेखा घाट को फूलों और रंगोली से सजाया गया था. हर तरफ जगमग दीपों से यह घाट खूबसूरत नजर आ रहा था. मौके पर ईश्वरीय ब्रह्मा कुमारी की बहनों ने मां गंगे की भव्य झांकी निकाली. वहीं, पवननंदन सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश केशरी पवननंदन स्वयं भगवान शंकर की झांकी में नजर आये.
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित छविनाथ त्रिपाठी के वैदिक मंत्रों व गंगा सेवा समिति के पुजारी मोती बाबा द्वारा गंगा पूजन से हुई. वाराणसी से आये आरती विशेषज्ञों द्वारा महाआरती करायी गयी. मौके पर समिति के सचिव राम स्वरूप अग्रवाल ने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से लगातार गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को इस अभियान में जोड़ने का काम किया जा रहा है.
समिति के कोषाध्यक्ष रोहतास गोयल ने बताया कि गंगा घाट के किनारे रहनेवाले लोगों के घरों को गंगा में गंदा पानी नहीं बहाने की अपील की जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाधिकारी रमण कुमार समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी और समिति के मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता, पंकज मानसिंहका, राज करण, दीपक अग्रवाल, बरमेश्वर चौधरी, रतन गुप्ता, मंशा कुमारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










