शरीर पर गंगा जल छिड़क कर लगा दी नदी में छलांग

Published at :19 Mar 2015 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
शरीर पर गंगा जल छिड़क कर लगा दी नदी में छलांग

हादसे होने से बचा. जान बचने के बाद भाग खड़ा हुआ युवक बक्सर : मॉडल थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर दोपहर के समय गंगा में छलांग लगा कर तैरने के क्रम में एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा. युवक को डूबते देख रामरेखा घाट पर मौजूद गोताखोर ने दो अन्य नाविकों की सहायता […]

विज्ञापन
हादसे होने से बचा. जान बचने के बाद भाग खड़ा हुआ युवक
बक्सर : मॉडल थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर दोपहर के समय गंगा में छलांग लगा कर तैरने के क्रम में एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा. युवक को डूबते देख रामरेखा घाट पर मौजूद गोताखोर ने दो अन्य नाविकों की सहायता से युवक को बचा लिया.
प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि बक्सर स्थापना दिवस को लेकर रामरेखा घाट पर पुष्प प्रदर्शनी एवं महाआरती की तैयारियां चल रही थी कि इसी दौरान दिन के लगभग दो बजे एक युवक जींस, टी-शर्ट एवं पीठ पर बैग लेकर आया.
पहले गंगा जल को अपने शरीर पर छिड़का एवं गंगा माता को प्रमाण किया. इसके बाद युवक ने पगड़ी बांधी और गंगा नदी में छलांग दी. गंगा में छलांग लगाने से पूर्व ही युवक से लोगों ने पूछा था, तो उसने बताया कि आगे से तैर कर आ रहे हैं. जब युवक गंगा के गहरे पानी में गया, तो डूबने लगा.
उसके बाद घाट पर उपस्थित लोगों ने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही वहां उपस्थित सरकारी गोताखोर मदन चौधरी दो अन्य नाविकों उमाशंकर चौधरी एवं राज किशोर की सहायता से युवक को बचा लिये. डूबने की घटना सुनते ही जिला प्रशासन का मोटर वोट चालक राजकुमार वोट लेकर घटनास्थल पर पहुंच गया.
युवक बगैर कुछ बताये वहां से फरार हो गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मॉडल थाने की पुलिस घटना स्थल से भाग रहे विक्षिप्त युवक को अपने कब्जे में ले लिया था.
युवक ने मानसिक रूप से परेशान होकर गंगा में डूबने का प्रयास किया. 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को अपना नाम बिट्टू कुमार बताया है, जो दिनारा थाने के भुइया गांव का रहनेवाला है. युवक बार-बार अपने भाई संजय कुमार की मौत हो जाने की बात बता रहा था. पुलिस का मानना है कि शायद भाई की मौत होने के कारण युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. देर रात तक युवक के परिजनों की जानकारी नहीं चल पायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन