हत्यारा ट्रकचालक अब तक गिरफ्त से बाहर

Published at :16 Mar 2015 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारा ट्रकचालक अब तक गिरफ्त से बाहर

बक्सर : 11 मार्च को ट्रक से कुचल कर पांच लोगों की मौत के बाद आक्रोशित द्वारा की गयी तोड़फोड़ की घटना को लेकर नगर थाने की पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तारी की है. इसके पूर्व पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. रविवार को गिरफ्तार युवक सारिमपुर के […]

विज्ञापन
बक्सर : 11 मार्च को ट्रक से कुचल कर पांच लोगों की मौत के बाद आक्रोशित द्वारा की गयी तोड़फोड़ की घटना को लेकर नगर थाने की पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तारी की है. इसके पूर्व पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. रविवार को गिरफ्तार युवक सारिमपुर के भीम यादव का पुत्र बबलू यादव बताया जाता है.
पुलिस ने घटना में इसकी संलिप्तता जाहिर की है. अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी फुटेज और गुप्त स्नेतों से मिली जानकारी के आधार पर की जा रही है. पुलिस की लगातार छापेमारी से शहर के कई इलाकों से सैकड़ों उपद्रवी फरार चल रहे हैं. वहीं, इस बड़े हादसे का कारण बननेवाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है. जबकि आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस ने ट्रक मालिक का पता घटना के अगले ही दिन लगा ली थी. पांच लोगों को रौंद कर मौत की नींद सुलानेवाला ट्रक यूपी 60-के 9336 सारिमपुर के सुरेश राय का है. मालिक की पहचान होने के बावजूद इसके ड्राइवर का कुछ पता नहीं चल पाया. एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है. ट्रक के मालिक को नोटिस भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन