मृतकों के परिवार को मिलेंगे एक लाख 70 हजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि गोलंबर की घटना दुखद, निंदनीय एवं शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से विकास कार्यो पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिवारों को डेढ़ लाख रुपये दुर्घटना योजना और बीस हजार रुपये का लाभ दूसरी कल्याणकारी योजना से दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि गोलंबर की घटना दुखद, निंदनीय एवं शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से विकास कार्यो पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिवारों को डेढ़ लाख रुपये दुर्घटना योजना और बीस हजार रुपये का लाभ दूसरी कल्याणकारी योजना से दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस घटना में प्रशासनिक अधिकारी थोड़ी और तत्परता दिखाते, तो शायद सरकारी संपत्तियों की इतनी बरबादी नहीं होती. उन्होंने औद्योगिक थाने के चौकीदार मदन यादव समेत अन्य मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना जतायी और ढांढ़स व धैर्य रखने का अनुरोध किया. उन्होंने घायलों के इलाज के लिए भी मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










