मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : सभापति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. गरीब व असहायों की मदद के लिए संपन्न समाज को सदैव आगे आना चाहिए. अगर समाज में जागरूकता रहे तो गरीबों का भरण-पोषण आसानी से पूरा हो सकता है. उक्त बातें बतौर अतिथि बिहार विधान पर्षद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रखंड के कोपवां […]
विज्ञापन
डुमरांव : मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. गरीब व असहायों की मदद के लिए संपन्न समाज को सदैव आगे आना चाहिए. अगर समाज में जागरूकता रहे तो गरीबों का भरण-पोषण आसानी से पूरा हो सकता है. उक्त बातें बतौर अतिथि बिहार विधान पर्षद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रखंड के कोपवां गांव स्थित बालिका महाविद्यालय के स्थापना समारोह के दौरान कहीं.
उन्होंने कहा की सुदूर गांव में लड़कियों के शिक्षा-दीक्षा को लेकर सामाजिक जागरूकता से समाज ऊंचे पायदान पर खड़ा रहेगा. अभिभावक बच्चियों के शिक्षा पर कोताही नहीं बरतें. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य साईं संगठन से जुड़े विपिन पाठक एवं संचालन प्रिंस कुमार सिंह ने किया.
विद्यालय परिवार द्वारा आये अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. इस समारोह के दौरान असहाय गरीबों के बीच कंबल व साड़ी का वितरण किया गया. मौके पर एसके सिंह जिला पार्षद, अरविंद कुमार उर्फ बंटी शाही, बलिशंकर पांडेय, बद्री सिंह, सत्यदेव सिंह, गुड्डु सिंह, पूनम सिंह, उषा सिंह, ओम प्रकाश भुवन, अधिवक्ता अभय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










