टूर्नामेंट में हारा, तो चला दी गोली

Published at :22 Dec 2014 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
टूर्नामेंट में हारा, तो चला दी गोली

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ला स्थित खेल मैदान रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई. फायरिंग के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था. इस मामले में चार लोगों […]

विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ला स्थित खेल मैदान रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई. फायरिंग के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया.
घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था. इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उल्लेखनीय है कि खेल मैदान में 20 दिसंबर से सिविल लाइन प्रीमियर लीग के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है.
रविवार को सिविल लाइन व शिवपुरी के खिलाड़ियों के बीच मैच खेला जा रहा था. मैच में शिवपुरी की टीम हार गयी. मैच हारने के बाद शिवपुरी की टीम में शामिल खिलाड़ी मैच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन के स्थायी निवासी अरुण राय के पुत्र धनु राय के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिये और शिवपुरी के खिलाड़ी कुश मिश्र और साथियों ने टूर्नामेंट में दिये गये प्रवेश शुल्क की वापसी की बात करने लगे. दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद बढ़ता गया.
अंत में विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया और वर्चस्व को लेकर शिवपुरी के खिलाड़ियों ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. सिविल लाइन के अरुण राय के बयान पर शिवपुरी के बड़े ओझा, रोहित दुबे, चंदन, कुश मिश्र पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष राज बिंदु प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से शिवपुरी के कुश मिश्र को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. आगे छानबीन जारी है. दूसरी ओर इस घटना के कारण घटनास्थल से सटे इलाके में भय का वातावरण बना हुआ है. हर चेहरे पर किसी अनहोनी का डर व्याप्त था. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी वर्चस्व की लड़ाई इस क्षेत्र में होती रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन