गलत को दिया अनाज, तो होगी कार्रवाई

Published at :08 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
गलत को दिया अनाज, तो होगी कार्रवाई

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जारी किया पत्र संवाददाता, कुर्था (अरवल)जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जारी किये गये पत्र से खाद्य सुरक्षा योजना को लाभ ले रहे लोगों में हड़कंप है. वहीं, दूसरी ओर जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पहले राज्य सरकार के निर्देश पर सर्वे का कराया गया […]

विज्ञापन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जारी किया पत्र संवाददाता, कुर्था (अरवल)जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जारी किये गये पत्र से खाद्य सुरक्षा योजना को लाभ ले रहे लोगों में हड़कंप है. वहीं, दूसरी ओर जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पहले राज्य सरकार के निर्देश पर सर्वे का कराया गया था तथा सभी लाभुकों के बीच कार्ड बांटे गये. सभी कार्डधारी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खाद्यान्न का उठाव भी करने का निर्देश जारी किया गया. हालांकि, इसमें कई नियम भी बताये गये. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी नौकरी परिवार का कोई सदस्य 10 हजार प्रतिमाह से अधिक की आय, मोटर चलित तीन या चार पहिया वाले कृषि उपकरण , आयकर या व्यावसायिक कर अदा करनेवाले, तीन या तीन से अधिक पक्की दीवार और छत वाला घर रखनेवालों को लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा शहरी क्षेत्रों के योग्य लाभुक को पांच तरह की घोषणा करनी होगी. सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पत्र कें आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण विक्रेताओं को यह आदेश दिया है कि विभागीय पत्र में दिये गये निर्देश का अनुपालन सख्ती से किया जाये. पात्रता नहीं रखनेवाले लाभुकों को खाद्यान्न देने पर सभी जवाबदेही डीलर पर तय होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन