शराब के नशे में हंगामा करना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने भिजवाया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 3:14 PM
बक्सर:बिहार के बक्सर में नगर थाना की पुलिस ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले शराबी पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराबी पति का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराबी युवक खलासी मोहल्ले का रहने वाला बिहारी पासवान बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार […]
बक्सर:बिहार के बक्सर में नगर थाना की पुलिस ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले शराबी पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराबी पति का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराबी युवक खलासी मोहल्ले का रहने वाला बिहारी पासवान बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात एक महिला ने फोन कर बताया कि उसका पति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. साथ ही बच्चे और उसके साथ मारपीट कर रहा है.
सूचना मिलते ही खलासी मोहल्ले में छापेमारी की गयी, जहां युवक को अपने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए पकड़ा गया. वहीं इसी बीच सूचना मिली कि दीपक कुमार साहनी ने शराब के नशे में मल्लाह टोली में हंगामा कर रहा था. सूचना मिलते ही दीपक कुमार साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










