नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, प्राथमिकी
Updated at : 06 Nov 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इसमें एक पक्ष ने मारपीट कर पैसे और घड़ी छीनने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है. वहीं एक पक्ष के बयान पर करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज करते […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इसमें एक पक्ष ने मारपीट कर पैसे और घड़ी छीनने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है. वहीं एक पक्ष के बयान पर करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कोइरपुरवा मोहल्ले के रहनेवाले प्रिंस इद्रासी का अपने ही पड़ोसी नइम घुरानी समेत कई लोगों से नाली को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था.
पुलिस ने इस विवाद को शांत कराया था और नाली निर्माण पर रोक लगायी गयी थी. रविवार की दोपहर नइम घुरानी, शलीम घुरानी, रहीम घुरानी, करीम घुरानी, इस्तकार साह, समालु साह समेत कई लोग जबर्दस्ती नाली बनवा रहे थे. इसी बीच प्रिंस इद्रासी ने इसका विरोध किया तो सभी ने उसकी साइकिल फेंक दी. साथ ही उसके पॉकेट से 62 सौ रुपये निकाल भी लिये.
अपने भाई को पिटता देख उसका छोटा भाई आया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की और उसकी घड़ी छीन ली. सभी लोग जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये. इसके बाद प्रिंस इद्रासी ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस काे दी. जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं प्रिंस इद्रासी के बयान पर नइम घुरानी समेत आठ लोगों के खिलाफ नगर थाना मामला दर्ज कराया गया. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




