गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों से चौदह गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2019 7:16 AM

विज्ञापन

बक्सर : शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में हुई गोलीबारी के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों से करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पांच राइफल, एक बंदूक, एक पिस्टल, 86 कारतूस और 8 खोखों की भी बरामदगी की […]

विज्ञापन

बक्सर : शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में हुई गोलीबारी के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों से करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पांच राइफल, एक बंदूक, एक पिस्टल, 86 कारतूस और 8 खोखों की भी बरामदगी की है. सभी के लाइसेंसों की जांच की जा रही है.

अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इस मामले में कई सफेदपोश शामिल हैं. दोनों पक्षों पर दो-दो मामले दर्ज हैं. पुलिस उन्हें भी चिह्नित कर रही है. बहुत जल्द उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. ये उक्त बातें एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने नगर थाना में बुधवार की सुबह प्रेसवार्ता के दौरान कहीं.
इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक पक्ष से गिरफ्तार शहर के कोइरपुरवा के रहने वाले ऋषिदेव राय (सारंधर राय), ऋषिकेश राय, कमलेश राय, प्रकाश राय, बंगाली राय और रोहित राय बताये जाते हैं. जबकि दूसरे पक्ष के अरियांव के रहने वाले ताराबाबू सिंह, कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहिया गांव के रहने वाले धीरेंद्र सिंह, दलसागर के रहने वाले तिलक सिंह, खलासी मोहल्ला के रहने वाले तिलक सिंह, करोहत सिंह, नंदकिशोर सिंह, कैमूर जिले के रहने वाले दिलीप सिंह और नया भोजपुर के रहने वाले पवन कुमार सिंह बताये जाते हैं.
दोनों पक्षों पर दो-दो मामले हुए दर्ज
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने आर्म्स एक्ट लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक-एक मामले दोनों पक्षों पर दर्ज कराया है. दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों पर दो-दो मामले दर्ज कराया गया है, जिसमें तारा सिंह के बयान पर ऋषिदेव राय (सारंधर राय) समेत दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं ऋषिदेव राय के बयान पर तारा सिंह समेत 9 नामजद और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस ने तारा सिंह के पक्ष से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.
ऋषिदेव राय के पक्ष से छह लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तार को लेकर छापेमारी की जा रही है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जब मामले की जांच किया गया तो पाया कि जिस जमीन के लिए दोनों लड़ रहे हैं. वह जमीन किसी इंजीनियर का है. जमीन लगभग आधा कट्टा है.
उस जमीन पर कब्जे के लिए दोनों पहले भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि दोनों जमीन को लेकर पहले से ही किसी घटना को देने की फिराक में जुटे थे. तभी दोनों के घरों से हथियार बरामद हुआ है. दोनों ने मामले को सुलझाने के लिए बैठक का आयोजन किया था. लेकिन अपनी दबंगई को लेकर घटना को अंजाम दे दिया.
भुलु की गिरफ्तारी को ले छापेमारी
घटना के समय जिसने शेरा पर गोली चलायी है. पुलिस ने उसे चिह्नित कर लिया है. वह बनारस के रहने वाला भुलु राय है. उसी ने शेरा और टुना सिंह पर गोली चलायी थी, जिसमें शेरा को गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि टुना सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी की घटना को अंजमा दिया गया है.
एक आरोपित भुलु राय की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. भुलु राय ने ही शेरा को गोली मारी थी. इसकी भी सूचना मिल रही है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह शहर के कोइरपुरवा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जहां दोनों पक्षों ने जमकर फायरिंग किया.
जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये थे. जहां इलाज के दौरान शेरा सिंह की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जब दोनों के घरों की तलाशी ली गयी तो तो तारा सिंह के घर से तीन राइफल, एक बंदूक, कई कारतूस और तारा सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया.
इसके बाद ऋषिदेव राय के घर छापेमारी की गयी तो दो राइफल, कई कारतूस और ऋषिदेव राय (सारंधर राय) समेत छह लोगों के गिरफ्तार किया गया. साथ ही घटनास्थल के समीप से एक मिठायी के डब्बे से एक लोडेड पिस्टल की बरामदगी की गयी. वहीं पुलिस को देखते ही कई लोग भागने में सफल रहे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन