22 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

Updated at : 18 Jun 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
22 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

बक्सर : भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 22 जून तक पठन-पाठन बंद करने का फरमान जारी किया है. इस आशय का दिशा निर्देश जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी कर दिया है. बता दें कि पहले कक्षा 1 […]

विज्ञापन

बक्सर : भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 22 जून तक पठन-पाठन बंद करने का फरमान जारी किया है. इस आशय का दिशा निर्देश जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी कर दिया है. बता दें कि पहले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालयों को ही बंद रखने का निर्देश जारी किया गया था.

वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यालय को प्रात:कालीन पाली में संचालित करने का फरमान था. मगर भीषण गर्मी को देखते हुए जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों समेत प्राथमिक, अपर प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को भी 22 जून तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अन्य कार्य संपादित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन