ePaper

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लू से मिलेगी राहत

Updated at : 16 Apr 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लू से मिलेगी राहत

बक्सर : अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी व लू से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गयी है. उत्तर और मध्य भारत के साथ मैदानी इलाकों के कई शहरों में बरिश होगी. अप्रैल महीने के इस तीसरे हफ्ते में लू से राहत मिलेगी. देश के कुछ भागों में 15 अप्रैल को […]

विज्ञापन

बक्सर : अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी व लू से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गयी है. उत्तर और मध्य भारत के साथ मैदानी इलाकों के कई शहरों में बरिश होगी. अप्रैल महीने के इस तीसरे हफ्ते में लू से राहत मिलेगी.

देश के कुछ भागों में 15 अप्रैल को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इन सभी राज्यों में 16 और 17 अप्रैल को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. 18 अप्रैल से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क हो जाएगा.
हालांकि पहाड़ों पर एक-दो जगहों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. बारिश की इन गतिविधियों के कारण उत्तर भारत के लोगों को लू से राहत मिलेगी. बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में 16 और 17 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसकी जानकारी एसआरएफ निकरा परियोजना कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के भानू प्रताप सिंह ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन