ePaper

सम्मान के साथ विकास की गारंटी हमारी : विजय

Updated at : 01 Nov 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
सम्मान के साथ विकास की गारंटी हमारी : विजय

महागठबंधन समर्थित शेखपुरा के राजद प्रत्याशी विजय सम्राट ने शनिवार को भी अरियरी प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

शेखपुरा. महागठबंधन समर्थित शेखपुरा के राजद प्रत्याशी विजय सम्राट ने शनिवार को भी अरियरी प्रखंड के कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्मान के साथ विकास ही उनकी गारंटी है. 2020 में शेखपुरा विधानसभा की आवाम ने जब अपार बहुमत देकर उन्हें विधानसभा भेजा तब उन्होंने सत प्रतिशत चुनावी वयदों को पूरा किया. इसके साथ ही शेखपुरा में शिक्षा स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कई मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाने का काम किया. वर्षों से लंबित सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य केंद्र की योजनाओं को व्यक्तिगत प्रभाव और प्रयास से क्रियान्वित करने का काम किया. योजनाओं में राज्य स्तर पर शेखपुरा को सबसे बेहतर भागीदारी दिलाए. उन्होंने कहा कि एक बार फिर अपने किए कामों की मजदूरी के लिए आवाम के बीच जा रहे हैं. शुक्रवार को राजद विधायक ने अरियरी प्रखंड के रामपुर,महसौना,. चवनिया, डलहर वीमा, अफरडीह, दाउदपुर इटावा सहित अन्य गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस मौके पर महागठबंधन नेता विधयानंद चौहान, विजय पासवान, मो. मोज्जम, विनय यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन