फर्जी लाइसेंस पर कर रहा था आर्म्स गार्ड की नौकरी, हुआ फरार

Updated at : 15 Feb 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस पर कर रहा था आर्म्स गार्ड की नौकरी, हुआ फरार

लहेरी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शहर के मछली मार्केट के समीप कैश वाहन की सुरक्षा में तैनात एक शस्त्रधारी गार्ड को फर्जी दस्तावेज पर हथियार रखने के मामले में पकड़ा था. हालांकि, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. लहेरी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शहर के मछली मार्केट के समीप कैश वाहन की सुरक्षा में तैनात एक शस्त्रधारी गार्ड को फर्जी दस्तावेज पर हथियार रखने के मामले में पकड़ा था. हालांकि, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि जब पुलिस ने उसके शस्त्र का सत्यापन किया तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा, बिहारशरीफ शाखा में शस्त्र का लाइसेंस है. इसके बाद पुलिस उसे लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची, जहां शाखा प्रबंधक ने संबंधित शस्त्र का एक लाइसेंस प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की. दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उक्त शस्त्र उद्यमपुर, जम्मू-कश्मीर से निर्गत किया गया है. इसी दौरान मदन प्रसाद बैंक में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर उसके द्वारा छोड़े गए शस्त्र और गोलियों को जब्त कर लिया. उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन