नालंदा उद्यान महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा पर कार्यशाला, यौन उत्पीड़न कानून की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सेमिनार का उद्घाटन करते प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम-2013 पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य छात्राओं व महिला कर्मियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय में शुक्रवार को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम-2013 विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, महिला कर्मियों और कर्मचारियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा शिकायत निवारण की व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था.

विज्ञापन

सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देना संस्थान की जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान का दायित्व है कि वह महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराए. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की आंतरिक परिवाद समिति (ICC) प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गोपनीय और समयबद्ध निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है.

शिकायत प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

कार्यक्रम की संयोजिका एवं आंतरिक परिवाद समिति की अध्यक्ष डॉ. सीमा ने अधिनियम के उद्देश्यों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और समिति की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी. मुख्य वक्ता अधिवक्ता श्रीमती जया वर्मा ने बताया कि यौन उत्पीड़न केवल शारीरिक दुर्व्यवहार तक सीमित नहीं है, बल्कि अशोभनीय टिप्पणी, आपत्तिजनक इशारे, मानसिक प्रताड़ना और किसी भी प्रकार का अवांछित व्यवहार भी इसके दायरे में आता है. उन्होंने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.

आत्मविश्वास के साथ आवाज उठाने की अपील

समाजसेवी संस्था की प्रतिनिधि नीलिमा रानी ने महिलाओं से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन नहीं करना चाहिए और समय पर शिकायत दर्ज कर कानूनी मदद लेनी चाहिए.

पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

कार्यशाला के दौरान आयोजित चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा रानी और सृष्टि चंद्रा को प्रथम पुरस्कार मिला. कल्याणी कुमारी, सान्या कुमारी, शिवानी और जानसी कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि संदीप मनोहर, रोहित कुमार, प्रिन्सी भारती और अनु कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. परवीन फातिमा और डॉ. अचिन कुमार ने किया. इस अवसर पर नूरसराय थाना के पुलिस पदाधिकारी, महाविद्यालय के वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन