ePaper

दुर्गा पूजा को लेकर ट्राफिक रूट चार्ट तैयार

Updated at : 22 Sep 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर ट्राफिक रूट चार्ट तैयार

दुर्गा पूजा को लेकर ट्राफिक रूट चार्ट तय कर दिया गया है. इस रूट चार्ट को सदर अनुमंडल प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. दुर्गा पूजा को लेकर ट्राफिक रूट चार्ट तय कर दिया गया है. इस रूट चार्ट को सदर अनुमंडल प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है. रूट चार्ट में कुल सोलह जगहों पर बैरियर बनाये गये हैं. सदर अनुमंडल पदाधिकारी वैभव काजले नीतीन ने लोगों से रूट चार्ट का पालन करने और बेरोकटोक यातायात की व्यवस्था को संधारित करने के लिये आवश्यक सहयोग देने की अपील की है. बताते चलें कि इस बार दुर्गा पूजा दिनांक 22 सितंबर (कलश स्थापना) से प्रारंभ होकर दिनांक 02 अक्टूबर विजयादशमी एवं दिनांक 03 अक्टूबर को विसर्जन के उपरांत समाप्त होगी.

22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऐसे होंगा वाहनों का परिचालन :

1. बरबीघा-शेखपुरा की ओर से आने वाली सवारी बसें, जो बिहारशरीफ से होते हुए पटना जाती है, वैसे सभी वाहन नकटपुरा बायपास से सोहसराय हाल्ट मोड़ा पचासा होते हुए पटना जायेगी.

2. बरबीघा एवं अस्थावां की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य चार पहिया निजी एवं व्यवसायिक वाहन आदर्श हाई स्कूल के सामने अवस्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही रहेगें. शहर के अन्दर प्रवेश नहीं करेगें.

3. रहुई तरफ से आने वाले सभी प्रकार की बड़ी बसें, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन नेशनल हाई स्कूल, शेखाना के पहले तक रहेगें। शहर में उक्त वाहन प्रवेश नहीं करेंगे.

4. बख्तियारपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य व्यवसायिक चार पहिया वाहन पचासा मोड़ से वायपास होकर जाएंगे.

5. 17 नं0 चौक से एवं उसके आगे दक्षिण थोड़ी दूरी पर से सोहसराय बाजार की तरफ सभी प्रकार के बड़े बसे, ट्रक, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवासायिक वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेंगे.

6. बड़ी पहाड़ी बायपास मोड़ (मामू-भगना के पास) से बड़ी पहाड़ी की ओर सभी प्रकार के चार पहिया व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेंगे.

7. रामचन्द्रपुर वायपास पथ में अवस्थित टीभीएस शो-रूम के आगे पूरब की ओर जाने वाले पथ, जो बड़ी पहाड़ी पथ में मिलता है, उस मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा.

8. अम्बेदकर चौक से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन का परिचालन रामचन्द्रपुर बस स्टैंड तक ही रहेगा। उसके आगे वाहन नहीं जायेगें.

9. राजगीर मोड़ के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य व्यवसायिक चार पहिया वाहन सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ मोड़ के पास तक ही रहेगा.

10. कारगिल बस स्टैंड में अस्थायी सरकारी बस स्टैंड कार्यरत रहेगा. नवादा की ओर से आने वाले सरकारी बसे, जो पटना तक जाती है, वे सभी कारगिल बस स्टैंड में पार्किंग करेंगे, एवं वायपास होते हुये पटना जायेंगे. उसी प्रकार पटना से बिहारशरीफ आने वाले सभी सरकारी बसे वायपास होते हुये कारगिल बस स्टैंड जायेंगे एवं वहीं से पुनः वायपास होते हुये पटना लौटेंगे. शहर में अवस्थित सरकारी बस स्टैंड में कोई भी बसे नहीं आयेगी.

11. भीड़ को ध्यान में रखते हुये किसी प्रकार के वाहन यथा- बस, ट्रक एवं अन्य सभी सरकारी वाहन मंगला स्थान के रास्ते निजी बस स्टैंड की ओर नहीं जायेगा.

इन जगहों पर बनाये जा रहे पार्किंग स्थल :

1. 17 नं0 लघु सिंचाई कार्यालय के पास डब्लू.पी.यू.स्थल के पास

2. किसान कॉलेज, सोहसराय

3. कन्या उ० वि०, सोहसराय के पास

4. ईमादपुर से आने कम में नई रहुई रोड मोड के पास

5. नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना के मैदान में

6. सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ के मैदान में

7. बरबीघा बस स्टैंड परिसर में

8. बाजार समिति परिसर में

9. कारगिल बस स्टैंड परिसर मे

10. श्रम कल्याण केन्द्र, बिहारशरीफ

इन जगहों पर बनाये गये बैरियर :

1. ऐरावत पैलेस के पास, सोहसराय

2. कटहल टोला मोड़ के पास

3. शेखाना मोड़ के पास

4. सोगरा कॉलेज मोड़ के पास

5. आदर्श उच्च विद्यालय खंदक मोड़ से आगे

6. मामू भगना मोड़ के पास

7. बाजार समिति के गेट के पास

8. मंगला स्थान मोड़ के पास

9. मिरदाद मोड़ के पास

10. बनौलिया मोड़ मंदिर के पास

11. खैराबाद के पास

12. बड़ी दरगाह टोओपी के पास

13. नया टोला के पास

14. सोराबी पर तिराहा के पास

15. मणिराम बाबा तालाब खैराबाद मोड़ के पास

16. साठोपुर पुल के पास

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन