शराब के साथ तीन दोस्त गिरफ्तार

शहर के त्रिमुहानी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान नगर थाना पुलिस ने 3 दोस्तों को शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
शेखपुरा. शहर के त्रिमुहानी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान नगर थाना पुलिस ने 3 दोस्तों को शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों में शहर के बंगाली पर मोहल्ला निवासी साजन कुमार, खांड पर मोहल्ला निवासी गुलशन कुमार तथा बेगूसराय निवासी राहुल कुमार का बताया गया है.इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो युवकों में एक युवक के घर में बालक के जन्म लेने के उपलक्ष्य में छठियारी मनाया जाना था. उसी में शामिल होने तीनों शराब लेकर जा रहे थे. गिरफ्तार तीनो युवकों के विरुद्ध स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया. जबकि बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




