ePaper

तीन घरों में हुई चोरी, फोरेंसिक टीम पहुंची

Updated at : 18 Sep 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
तीन घरों में हुई चोरी, फोरेंसिक टीम पहुंची

स्थानीय थाना क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने तीन अलग-अलग घरों को निशाना बना लिया. लगातार चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

थरथरी. स्थानीय थाना क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने तीन अलग-अलग घरों को निशाना बना लिया. लगातार चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही थरथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वैज्ञानिक तरीके से सुराग जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम को बुलाया गया. एफएसएल की टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से बदमाशों की तलाश की कोशिश की और घरों से उंगलियों के निशान समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन