राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में मेहूस उच्च विद्यालय बना विजेता

भारत विकास परिषद सदाशिव शाखा बरबीघा के तत्वावधान में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेहुस उच्च विद्यालय के प्रतिभागी विजयी घोषित किये गये. रविवार को यह आयोजन बरबीघा के आदर्श विद्या भारती आवासीय विद्यालय के प्रांगन में धूमधाम से किया गया.
बरबीघा. भारत विकास परिषद सदाशिव शाखा बरबीघा के तत्वावधान में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेहुस उच्च विद्यालय के प्रतिभागी विजयी घोषित किये गये. रविवार को यह आयोजन बरबीघा के आदर्श विद्या भारती आवासीय विद्यालय के प्रांगन में धूमधाम से किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम, हिंदी व संस्कृत राष्ट्रभक्ति गीतों और लोकगीतों की सुमधुर प्रस्तुति दीं. प्रतियोगिता में आदर्श विद्या भारती बरबिघा की बालिकाएं उपविजेता रही. आयोजन का उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. आयोजन में आईजीआईएमएस पटना के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऋषभ कुमार, श्रम अधीक्षक शेखपुरा श्री राजेश कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य सुरुचि गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री मुन्ना प्रसाद, प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. मनोज कुमार, जिला प्रचारक अनिकेत और आदर्श विद्या भारती के निदेशक संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जवकि बरबीघा के दीपक गुप्ता ने इस आयोजन में सक्रीय भूमिका निभाई. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में स्टार प्लस रियलिटी शो दिल है हिंदुस्तानी और द वॉयस ऑफ इंडिया फेम भवानी पांडे तथा प्रख्यात संगीतकार श्री श्रवण बरनवाल शामिल रहे. पारितोषिक वितरण समारोह में जिला विकास पदाधिकारी श्री आर्य गौतम, बीडीओ बरबीघा बीडीओ अमित कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, बीपीआरओ अमित कुमार और डॉ. मंजू भदानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बरबीघा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने की, सहयोग सचिव पंकज चंद्रवंशी ने की. मंच संचालन साक्षी कुमारी ने किया, मंच सहायिका के रूप में श्रुति और प्रतिज्ञा सक्रिय रहीं. भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करती हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




