ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत

शहर के बाइपास इंदिरा सिनेमा हॉल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पत्ति को धक्का मारकर कुचल दिया.
शेखपुरा. शहर के बाइपास इंदिरा सिनेमा हॉल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पत्ति को धक्का मारकर कुचल दिया. जिससे इस घटना में टीवीएस लूना पर सवार बरबीघा के नसीबचक मुहल्ले का निवासी 45 बर्षीय महिला रुक्मिणी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक महिला दिलीप साव की पत्नी बताई गई है.घटना में बाईक चला रहे पति बाल बाल बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया. हलांकि, इस दौरान चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में मृत महिला के पति दिलीप साव ने बताया कि मेरी बेटी रजनी कुमारी मैट्रिक की परीक्षा दे रही है. वह बरबीघा के तैलिक बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा है.वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेकर अरियरी के हुसैनाबाद हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंचे थे. बेटी को परीक्षा की प्रथम पाली में सेंटर में प्रवेश करने के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर शेखपुरा के बुधौली चकदीवान एक परिवार के यहां पहुंचे थे और वहां से निकलकर पुनः परीक्षा केंद्र से बेटी को वापस लाने जा रहे थे. इसी क्रम में शेखपुरा बाइपास इंदिरा सिनेमा हॉल के पास ट्रक बाइक में ठोकर मार दी. शेखपुरा से बरबीघा की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी. जिससे उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़ी जबकि,वह दूसरी तरफ गिर पड़े. इसे क्रम में ट्रक ने रुक्मिणी देवी को बुरी तरह कुचल दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मां की मौत की खबर सुन बदहवास हुई छात्रा सुबह नौ बजे से पहले अपने माता –पिता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंची रजनी कुमारी जब पहली पाली की परीक्षा देकर कमरे से निकलने का प्रयास कर रही थी. तभी उसे उसके मां के साथ अनहोनी की खबर मिली. वहां से तुरंत उसे सदर हॉस्पिटल छोड़ा गया. जहां मां के मृत होने की खबर सुनकर वह बहदवास रो-रोकर बेहोश हो रही थी. महज दो घंटे पहले जो मां उसे बढ़िया से परीक्षा देने की बात समझाते हुए उसे केंद्र पर पिता के साथ छोड़ने आई थी वह अब इस दुनिया में नहीं रही. यह सहसा विश्वास नही हो रहा था. वाहनों के रफ्तार पर नियंत्रण पर बरते सख्ती शहर में वाहनों के प्रवेश के बाद वाहनों के रफ्तार पर सख्ती से नियंत्रण किया जाना बेहद जरूरी हो गया है. रफ्तार की कहर में कई लोगों की जान विभिन्न दुर्घटना में जा रही है. इस संबंध में सामजिक कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद ने कहा कि वाहनों के गति पर प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत हैं.इससे इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सकता हैं. परीक्षा के दौरान इसका ख़ास ध्यान रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




