ePaper

भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित के लिए निकाला गया कलशयात्रा

Updated at : 02 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित के लिए निकाला गया कलशयात्रा

खोदागंज वाजार मे श्री सूर्य देव नारायण पूजा समिति के तत्वावधान में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा पर भगबान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इसके पूर्व फतुहा से गंगाजल लाकर 1101 कलश मे जलभरी कर कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

इसलामपुर ( नालन्दा) खोदागंज वाजार मे श्री सूर्य देव नारायण पूजा समिति के तत्वावधान में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा पर भगबान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इसके पूर्व फतुहा से गंगाजल लाकर 1101 कलश मे जलभरी कर कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई. समिति के अध्यक्ष सूर्य भूषण प्रसाद, महामंत्री अभय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य ने वताया कि लोगों के सहयोग से छठ पूजा पर प्रतिवर्ष भगबान भास्कर की प्रतिमा खोदागंज वाजार के राजेन्द्र नगर मुहल्ला मे स्थापित किया जाता है. और छठ पूजा समापन के वाद भक्तिमय वातावरण में विसर्जन किया जाता है. इसके पूर्व कलश के शोभायात्रा निकाला गया. जो विभिन्न मार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले देवस्थलों का भ्रमण करते हुए मंडप के पास पहुंचकर कलश को रख दिया. इसके वाद लोगों के वीच प्रासाद वितरण किया गया. शोभा यात्रा के दौरान अति पिछड़ा अनुसूचित जाति / जनजाति विकास मंच के संयोजक सह जिला बीस सूत्री सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा सनातन धर्म को भगवान सूर्य की तरह प्रकाशमान करने का संदेश देती है. यही वजह है कि हर जगह पर छठ पर्व शांति और सादगी के साथ मनाई जाती है. यह व्रत चार दिनों का चलता है. जिसमें महिला- पुरुष उपवास कर भगवान भास्कर की पूजा – अर्चना और आराधना करते हैं. और अपने परिवार समाज के सुख शांति की कामना करते हैं. इस मौके पर समिति के पदाधिकारी सह नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, गोपाल गुप्ता, सतीश चौधरी, श्री कांत सिंह, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, अभिनाश कुमार, विकास चौधरी, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन