नालंदा: राजगीर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, तीन चौक-चौराहों पर चला वाहन जांच अभियान

Author Ramvilas prasad|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो - राजगीर के पटेल चौक पर वाहन चेकिंग करते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

फोटो - राजगीर के पटेल चौक पर वाहन चेकिंग करते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

राजगीर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

Nalanda News : सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर राजगीर थाना पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

पटेल चौक समेत तीन स्थानों पर हुई जांच

पुलिस ने शहर के पटेल चौक, नाहूब मोड़ और वनगंगा मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

10 वाहन चालकों पर लगाया गया जुर्माना

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस ने नियम तोड़ने वाले चालकों से जुर्माना वसूला और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी.

ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालों पर नजर

राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने और बिना जरूरी दस्तावेज के वाहन संचालन करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है.

लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और जरूरी कागजात साथ रखें.

अव्यवस्थित पार्किंग से बचने की अपील

पुलिस ने शहरवासियों और पर्यटकों से सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि गलत पार्किंग से यातायात बाधित होता है और आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

नियमित चलेगा वाहन जांच अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजगीर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम करना है.


विज्ञापन
Ramvilas Prasad

लेखक के बारे में

By Ramvilas Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन