नालंदा : भरावपर फ्लाईओवर पर बिखरा बालू हटाया गया, हादसे की आशंका हुई खत्म

भरावपर फ्लाई ओवर पर बिखरे बालू को हटाते कर्मी | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के भरावपर फ्लाईओवर पर बिखरे बालू को नगर निगम ने तत्काल हटा दिया है. उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि इससे संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया है. नागरिकों से जनसुविधा संबंधी समस्याओं की जानकारी देने की अपील की गई है.
Nalanda News : बिहारशरीफ नगर निगम ने भरावपर फ्लाईओवर पर बिखरे बालू की तत्काल सफाई कराते हुए शिकायत का निष्पादन कर दिया है.
इस संबंध में उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने बताया कि फ्लाईओवर पर बिखरे बालू के कारण संभावित दुर्घटना की आशंका जताई गई थी और इससे संबंधित मीडिया में रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी. इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई गई और फ्लाईओवर पर बिखरे बालू एवं अन्य अवशेषों की पूरी तरह सफाई करा दी गई है.
जीपीएस फोटो के साथ कोषांग को भेजी गई रिपोर्ट
नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि के लिए साफ-सफाई के जीपीएस युक्त फोटोग्राफ भी संबंधित प्रतिवेदन के साथ जिला जन शिकायत निवारण कोषांग, नालंदा को उपलब्ध करा दिए गए हैं.
उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में किसी भी प्रकार की जनसुविधा संबंधी समस्या की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके. नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है.
क्यों खास है शहर का भरावपर फ्लाईओवर
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्मित भरावपर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था. कुछ माह पहले ही इसका शुभारंभ किया गया था. करीब 84 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर तथा चौड़ाई 8.9 मीटर है. यह सोगरा कॉलेज से एलआईसी ऑफिस तक फैला है.
इस फ्लाईओवर को शहर के प्रमुख जाम स्थलों कारगिल चौक, एलआईसी मोड़ और भरावपर पर यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. भरावपर से लेकर लहेरी थाना मोड़ तक रोजाना लगने वाले घंटों के जाम से शहरवासियों को काफी राहत मिल रही है.
बिखरे बालू से टला इन दुर्घटनाओं का खतरा
- फिसलन का खतरा
- ब्रेकिंग डिस्टेंस बढ़ना
- दृश्यता में कमी
- संतुलन बिगड़ना
- ओवरटेक में खतरा
- पैदल यात्रियों के लिए जोखिम
- रात में ज्यादा खतरा
- चेन रिएक्शन दुर्घटना
- भारी वाहनों के लिए समस्या
- टायर पंचर एवं क्षति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










