नालंदा में 31 जुलाई से डीएलएड परीक्षा, 4 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

नालंदा जिले में डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित होगी. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के निर्देश जारी.
नालंदा जिले के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन पाठ्यक्रम (डीएलएड) के प्रशिक्षुओं के सत्र 2024-26 के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन जिले में 31 जुलाई से 7 अगस्त के बीच किया जाएगा.
उक्त आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने दी. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के दोनों सत्रों के लगभग चार हजार अभ्यर्थियों के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
इनमें आदर्श प्लस टू विद्यालय बिहारशरीफ, बिहार टाउन प्लस टू विद्यालय बिहारशरीफ तथा जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय झींगनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
डीईओ ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारियों की भी अलग से प्रतिनियुक्ति की गई है.
केंद्रवार आवंटित सीटें और अभ्यर्थियों की संख्या
प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए आदर्श प्लस टू विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 699, बिहार टाउन प्लस टू विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 848 तथा जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 474 परीक्षार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं.
इसी प्रकार द्वितीय वर्ष के अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए आदर्श प्लस टू विद्यालय में 656, बिहार टाउन प्लस टू विद्यालय में 952 तथा जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय झींगनगर में 384 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं.
इस प्रकार प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 2021 अभ्यर्थी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 1992 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










