नालंदा: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगे तो करें शिकायत, बिचौलियों से सावधान रहने की अपील

Author Kanchan kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
पीएम आवास योजना 2.0: पहली किस्त पाने वाले लाभार्थी लिंटल स्तर तक पूरा करें निर्माण, तभी मिलेगी दूसरी किस्त | Prabhat Khabar Network

पीएम आवास योजना 2.0: पहली किस्त पाने वाले लाभार्थी लिंटल स्तर तक पूरा करें निर्माण, तभी मिलेगी दूसरी किस्त | Prabhat Khabar Network

पीएम आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों के लिए निर्देश, लिंटल स्तर तक निर्माण पूरा करने पर ही मिलेगी दूसरी किस्त। बिचौलियों से रहें सावधान और करें शिकायत।

विज्ञापन

Nalanda News : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को नगर पंचायत नालंदा ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. नगर पंचायत ने कहा है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खाते में आवास निर्माण की पहली किस्त की राशि पहुंच चुकी है, वे निर्धारित मानकों के अनुसार अपने मकान का निर्माण कार्य समय पर लिंटल स्तर तक पूरा कर लें. निर्माण कार्य पूरा होने और जांच के बाद ही दूसरी किस्त की राशि जारी की जाएगी.

निरीक्षण के बाद ही मिलेगी दूसरी किस्त

नगर पंचायत द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि लाभार्थी के आवास का निर्माण लिंटल स्तर तक पूरा होने के बाद विभागीय टीम स्थल पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण करेगी. जांच के दौरान यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और संतोषजनक पाया जाता है, तो ही लाभार्थी के बैंक खाते में दूसरी किस्त की राशि भेजी जाएगी. अधिकारियों ने लाभार्थियों से समय पर निर्माण पूरा करने और योजना के नियमों का पालन करने की अपील की है.

बिचौलियों और एजेंटों से रहें सतर्क

नगर पंचायत ने लाभार्थियों को बिचौलियों और एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को कोई राशि देने की जरूरत नहीं है. योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाती हैं.

योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों की दें सूचना

नगर पंचायत ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति आवास योजना का लाभ दिलाने, किस्त जारी कराने या किसी अन्य कार्य के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी तत्काल सूचना नगर पंचायत कार्यालय या संबंधित पदाधिकारी को दें. ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पैसे देने पर लाभार्थी खुद होंगे जिम्मेदार

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई लाभार्थी अपनी इच्छा से किसी बिचौलिए, एजेंट या अन्य व्यक्ति को पैसे देता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं लाभार्थी की होगी. ऐसे मामलों में प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं होगी.

नगर पंचायत नालंदा ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के अंदर आवास निर्माण कार्य पूरा करें, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंच सके.


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन