नालंदा में बाजारों में पहुंचा नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस अभियान, दुकानदारों को बताए गए फायदे

Author Ranjit Singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो : नई सराय बाजार में आयोजित ट्रेड शिविर में मौजूद टैक्स कलेक्टर  | Prabhat Khabar Network

फोटो : नई सराय बाजार में आयोजित ट्रेड शिविर में मौजूद टैक्स कलेक्टर | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ में नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए सोहसराय और नई सराय में विशेष शिविर लगाए। दुकानदारों से लाइसेंस बनवाने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Nalanda News : नगर निगम द्वारा शहर के व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को शहर के दो प्रमुख बाजारों में विशेष शिविर आयोजित कर दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी गई.

दो जगहों पर लगा विशेष शिविर

नगर निगम की ओर से पहला शिविर सोहसराय अड्डा और दूसरा नई सराय बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप लगाया गया. सोहसराय अड्डा पर आयोजित शिविर में टैक्स कलेक्टर शिशुपाल प्रसाद, मोहम्मद शेरशाह, राजीव रंजन और कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार ने व्यवसायियों को जानकारी दी. वहीं नई सराय बाजार में टैक्स कलेक्टर राजन कुमार, मुरलीधर और शिवकुमार ने दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई.

बिना लाइसेंस कारोबार करने पर कार्रवाई की चेतावनी

नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना ट्रेड लाइसेंस जरूर बनवाएं. उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस व्यवसाय संचालित करते पाए जाने पर नगर निगम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

शिविर में समझाई गई आवेदन प्रक्रिया

शिविर में पहुंचे व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने और नवीकरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई. टैक्स कलेक्टरों ने आवेदन करने के तरीके, जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया. कई व्यवसायियों ने मौके पर पहुंचकर लाइसेंस से संबंधित जानकारी ली.

हर दिन अलग-अलग बाजारों में लगेगा शिविर

टैक्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम द्वारा व्यवसायियों की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत तय रोस्टर के अनुसार प्रत्येक दिन शहर के अलग-अलग बाजारों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक दुकानदार आसानी से ट्रेड लाइसेंस बनवा सकें.

नगर निगम का उद्देश्य कारोबार को व्यवस्थित करना

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ट्रेड लाइसेंस से शहर में व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी. साथ ही व्यवसायियों को सरकारी नियमों के अनुरूप कारोबार करने का अवसर मिलेगा. निगम ने सभी दुकानदारों से अभियान का लाभ उठाकर जल्द से जल्द लाइसेंस बनवाने की अपील की है.


विज्ञापन
Ranjit Singh

लेखक के बारे में

By Ranjit Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन