बिहारशरीफ: पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर संगोष्ठी, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने सहयोग का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा में पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर आयोजित संगोष्ठी में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने समाज से एकजुट होकर सहयोग की अपील की. युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Patel Hostel Construction: हॉस्पिटल मोड़ के निकट टाउन हॉल में रविवार को पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर संगोष्ठी सह पंचायत प्रतिनिधि एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पटेल छात्रावास निर्माण संघ नालंदा के तत्वावधान में आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमनौर विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ युवा और पटेल समाज के लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

छात्रावास निर्माण में एकजुट होकर सहयोग की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ होने के साथ-साथ भगवान बुद्ध और ज्ञान की धरती है. उन्होंने पटेल समाज के लोगों से छात्रावास निर्माण के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की.

विधायक ने कहा कि समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा हासिल करने और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराने में छात्रावास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर सहयोग करें, ताकि छात्रावास का निर्माण जल्द पूरा हो सके और महापुरुषों के सपनों को साकार किया जा सके.

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर

कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि समाज को शिक्षा, रोजगार और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. युवाओं को बेहतर अवसर मिलने से समाज और मजबूत होगा.

पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने भी दिया सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने भी पटेल छात्रावास के निर्माण में सहयोग करने की बात कही. कार्यक्रम का मंच संचालन अविनाश मुखिया ने किया. इस मौके पर डॉ. दिलीप कुमार, बहादुर सिंह, विनीत कुमार, गोपाल प्रसाद, धर्मेंद्र मुखिया, कौशलेंद्र मुखिया, अनुरोध कुमार, प्रदीप मुखिया सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन