ePaper

मुख्य पार्षद ने घर पर फायरिंग करने का लगाया आरोप

Updated at : 22 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य पार्षद ने घर पर फायरिंग करने का लगाया आरोप

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामबृक्ष यादव ने रविवार की देर रात पौने दो बजे के लगभग उनके ही घर पर अज्ञात लोगों के द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाकर परवलपुर थाने में पुलिस से इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

परवलपुर. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामबृक्ष यादव ने रविवार की देर रात पौने दो बजे के लगभग उनके ही घर पर अज्ञात लोगों के द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाकर परवलपुर थाने में पुलिस से इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में मुख्य पार्षद रामबृक्ष यादव ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के बाद रविवार रात आठ बजे खाना खाकर अपने घर सोने चला गया तो उसी रात करीब पौने दो बजे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मेरे घर को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नियत से फाइरिंग किया गया. बाहर झांककर देखा तो पोल पर जल रही सारी लाइटें बंद थी. उन्होंने बताया कि सुबह घर के निकट से दो खोखा भी मिला जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और जांच चल रही है. समाचार लिखे जाने तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन