संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, नहीं हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, नहीं हुई पहचान

कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलावां गांव के सुरभा पईन के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलावां गांव के सुरभा पईन के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं. शव का बायां पैर, जांघ के नीचे से खाया हुआ था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः सियार या कुत्ते ने शरीर के इस हिस्से को खाया होगा. एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण : मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करायी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और सोशल मीडिया की मदद भी ली जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी. फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है. दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो जख्मी

बिंद. बिंद थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर नौरंगा गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमें दो लोग जख्मी हो गया. जख्मी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. जख्मी की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव निवासी नरेश राम का 29 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार व पंकज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी खुशबु कुमारी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि वे दोनों पति व पत्नी पटना से अपने गांव इसुआ लौट रहे थे. उसी दौरान बिंद की तरफ से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दिया. जिसमें दो लोग जख्मी हो गया. वहीं बाइक लेकर बाइक सवार घटनास्थल पर से सकसोहरा की तरफ भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन