प्रशासन की मौजूदगी में कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू

Updated at : 16 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन की मौजूदगी में कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू

बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर गांव में स्थित कब्रिस्तान का प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में घेराबंदी शुरू हो गई.

विज्ञापन

बरबीघा. बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर गांव में स्थित कब्रिस्तान का प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में घेराबंदी शुरू हो गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान ने बताया कि कब्रिस्तान पर आसामाजिक तत्वों ने कब्जा जमा लिया था. लोग कब्रिस्तान में गाय और भैंस बांधने के साथ-साथ भूसा रखने का काम कर रहे थे. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मुखिया से संपर्क करके इस संबंध में पहल करने की मांग की थी. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया इसके बाद मुखिया फंड से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू कर दी गई. लेकिन ,इस दौरान और आसामाजिक तत्वों द्वारा कई बार व्यवधान पैदा किया गया. रविवार को भी घेराबंदी के दौरान असामाजिक तत्वों ने विरोध किया तो काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पहुंच गए. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान के द्वारा बरबीघा थाना को इसकी सूचना दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष वैभव कुमार दलबल के साथ तुरंत वहां पहुंच गए. मामले की जांच पड़ताल के बाद वहां प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण काम फिर से शुरू कर दिया गया. थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि कुछ लोग कब्रिस्तान के जमीन पर आने जाने के लिए जबरन रास्ता मांग रहे थे. जिसका विरोध मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किया गया. जांच में यह बात सामने आया कि बरसों पहले रास्ते के लिए जमीन छोड़कर कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई थी.दीवार टूटने के बाद वर्तमान में पुनः कब्रिस्तान का घेराबंदी निर्धारित दीवारों के साथ किया जा रहा है. लेकिन आसामाजिक तत्व के लोग जबरन 3 फीट जमीन और छोड़ने का दबाव बना रहे हैं. इसी बात का लेकर विरोध हुआ जिसके बाद वहां अप्रिय घटना होने की संभावना बन गई थी. उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी को चेतावनी देते हुए मामले को शांत करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि अगर दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई तो सभी को चिन्हित करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन