ePaper

राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका एथलेटिक्स का आयोजन राजगीर में

Updated at : 07 Nov 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका एथलेटिक्स का आयोजन राजगीर में

राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26 के तहत बालिका अंडर- 14, अंडर- 17 तथा अंडर-19 एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजगीर खेल परिषद राजगीर में आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26 के तहत बालिका अंडर- 14, अंडर- 17 तथा अंडर-19 एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजगीर खेल परिषद राजगीर में आयोजित किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि अंडर-14, अंडर-17तथा अंडर-19 बालिका एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 08 से 10 नवंबर तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर में किया जाना है. उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तथा शारीरिक शिक्षकों को 07 नवंबर से 11 नवंबर तक राजगीर खेल परिसर राजगीर तथा ट्रांजिट छात्रावास राजगीर में प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अच्छा शिक्षकों को तीन पालियों में प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके तहत प्रथम पाली में 06 शिक्षक 6:00 बजे पूर्वाह्न से 2:00 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली में 2:00 बजे अपराह्न से 10:00 बजे अपराह्न तक 6 शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. तृतीय पाली में भी 06 शिक्षक 10:00 बजे अपराह्न से 6:00 बजे पूर्वाह्न तक कार्य करेंगे. प्रतियोगिता के आयोजन में निबंध काउंटर, भोजन काउंटर तथा दो अलग-अलग स्थलों पर आवासन की व्यवस्था की गई है. इनमें से बालिका छात्रावास राजगीर तथा ट्रांजिट छात्रावास राजगीर में छात्राओं को आवासन की सुविधा प्रदान की जायेगी. सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को निर्धारित समय पर प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन